Uttarakhand Government Institute of Polytechnic Baram

Admission

Admission Details

  • Electrical Engineering admission overview
  • Semester-wise student strength
  • Lateral entry intake details
  • Total enrolled students count

शैक्षिक योग्यता :-

पाठ्यक्रम समूह पाठ्यक्रम का नाम अवधि न्यूनतम शैक्षिक अर्हता परीक्षा विषय एवं पाठ्यक्रम
ई एंड टी
(केवल समूह ‘ई’ के लिए)
समूह-ई
डिप्लोमा पाठ्यक्रम / टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम
तीन वर्ष हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण अथवा समकक्ष परीक्षा। खण्ड–ए – गणित (50%)
खण्ड–बी – विज्ञान (भौतिकी तथा रसायन) (50%)

सीट आरक्षण :-

क्रमांक जिनके लिये आरक्षित हैं आरक्षित स्थान कोड
ऊर्ध्वाधर आरक्षण
1. अनुसूचित जाति (S.C.) अभ्यर्थियों के लिये। 19 % SC
2. अनुसूचित जनजाति (S.T.) अभ्यर्थियों के लिये। 04 % ST
3. अन्य पिछड़े वर्ग (O.B.C.) अभ्यर्थियों के लिये। 14 % OBC
4. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (E.W.S.) अभ्यर्थियों के लिये। 10 % EWS
5. N.C.C. प्रमाण पत्र धारकों के लिए
(उत्तराखण्ड सरकार के शासनादेशानुसार)
प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांकों में A, B तथा C हेतु प्राप्तांकों का क्रमशः 1, 2, तथा 3% जोड़ दिया जायेगा। NCC
क्षैतिज आरक्षण
6. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (D.F.F.) के आश्रितों के लिये। 02 % संस्थागत, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों के सापेक्ष DFF
7. पूर्व सैनिकों/अपंग/मृत सैनिकों के आश्रित (MP) 05 % संस्थागत, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों के सापेक्ष MP
8. विकलांग अभ्यर्थियों (PH) के लिये। 04 % PH
9. महिलाओं (Women) के लिये। *30 % WO

चयन प्रक्रिया :-

  • मेरिट सूची: सभी पाठ्यक्रमों में पाठ्यक्रम एवं संस्था का आवंटन मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग के माध्यम से किया जायेगा, मेरिट सूची में अभ्यर्थी का मेरिट क्रम प्राप्तांकों के आधार पर होगा। एक से अधिक अभ्यर्थियों के उक्त प्राप्तांकों का योग यदि समान होता है तो उस स्थिति में प्रत्येक अभ्यर्थी की पारस्परिक मेरिट की अवधारणा प्रथमतः सम्बन्धित अभ्यर्थियों के जन्म तिथि के आधार पर मेरिट निर्धारित की जायेगी। इसके उपरान्त भी यदि मेरिट क्रमांक की अवधारणा न हो तो सम्बन्धित अभ्यर्थियों के गणित, विज्ञान / रसायन, बायोलॉजी जैसी भी स्थिति के अंकों के आधार पर मेरिट निर्धारित की जायेगी और अन्त में यदि उक्त सभी विकल्पों के बावजूद मेरिट निर्धारित नहीं हो पाती तो सम्बन्धित अभ्यर्थियों का मेरिट क्रम सचिव, उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद् द्वारा निर्धारित की जायेगी।
  • परीक्षाफल / मेरिट सूची की घोषणा: जीप-2026 के परीक्षाफल एवं रैंक की घोषणा परिषद् की वेबसाइट में प्रकाशित की जायेगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र परीक्षा होने से संस्था में प्रवेश होने तक अपने पास सुरक्षित रखें।
  • कम्प्यूटराईज्ड काउंसिलिंग: कम्प्यूटराईज्ड काउंसिलिंग की तिथियां व समय समाचार पत्रों एवं परिषद् की वेब साईट पर प्रकाशित की जायेगी। इसके लिए अभ्यर्थी को अलग से कोई सूचना (Call Letter) नहीं भेजी जायेगी।
  • परीक्षाफल प्रकाशन से पूर्व अथवा बाद में जब भी आवश्यक हो राज्य सरकार के पास प्रत्येक पाठ्यक्रमों की सीटों में (जिसमें आरक्षित श्रेणी की सीटें सम्मिलित है) कमी, बढ़ोत्तरी अथवा उनके संबन्ध में अन्य कोई भी परिवर्तन करने का पूर्ण अधिकार रहेगा।
  • परिषद् द्वारा ए०आई०सी०टी०ई० से वर्ष 2026-27 हेतु अनुमोदित संस्थानों / पाठ्यक्रमों एवं अनुमोदित प्रवेश क्षमता के अनुसार ही काउंसिलिंग में सम्मिलित किया जायेगा।
  • आरक्षण सम्बन्धी प्रमाण-पत्र: आरक्षण प्रमाण-पत्र जैसे अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, सैनिक आश्रित, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी आश्रित, विकलांग आदि को आरक्षण का लाभ प्रवेश के समय सम्बन्धित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उक्त प्रमाण-पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित होना आवश्यक है। जो अभ्यर्थी आवेदन-पत्र में दर्शाये गये आरक्षण वर्ग के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र प्रवेश के समय प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पायेंगे वे प्रवेश के पात्र नहीं होंगे। अतः अभ्यर्थी को चाहिए कि वह आवेदन करते समय आरक्षण वर्ग तथा उपवर्ग के कालम का विशेष ध्यान रखें तथा आरक्षित वर्गों की सीटों हेतु तब ही आवेदन करें जब वे वाँछित प्रमाण-पत्र रखते हों एवं प्रवेश के समय प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकें, क्योंकि बाद में उन्हें अन्य वर्ग में किसी भी परिस्थितियों में समायोजित नहीं किया जायेगा।
  • प्रवेश पत्र: प्रवेश पत्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि के 15 दिन पूर्व, परिषद् की वेबसाईट पर ऑनलाईन उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक द्वारा प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी को चाहिए कि वह प्रवेश पत्र पर अंकित आरक्षण वर्ग, उपवर्ग मली-माँति चेक कर लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर ऑनलाईन ही त्रुटि का सुधार संभव होगा।
  • प्रवेश के समय आरक्षण वर्ग का प्रमाण-पत्र प्रारूप पर प्रस्तुत न कर पाने की दशा में अभ्यर्थन स्वतः समाप्त हो जायेगा, और इस सन्दर्भ में कोई भी दावा मान्य नहीं होगा। प्रवेश परीक्षा-2026 में चयनित अभ्यर्थियों का चयन केवल सत्र-2026-27 के लिये है। यह चयन किसी भी दशा में अगले सत्र के लिये मान्य नहीं होगा।

प्रवेश लेने के चरण :-

  • अधिकृत वितरण केंद्र से JEEP फॉर्म खरीदें (जनवरी और फरवरी में उपलब्ध)।
  • फॉर्म भरें और इसे उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड या उत्तराखंड के किसी भी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में जमा करें।
  • अपना JEEP प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र डाक द्वारा प्राप्त करें या इसे www.ubter.in से डाउनलोड करें।
  • मई में तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित JEEP प्रवेश परीक्षा में शामिल हों।
  • अपना परिणाम www.ubter.in पर देखें और अपनी रैंक के अनुसार काउंसलिंग में भाग लें।
  • सीट आवंटन के बाद, आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करें और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।